फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने न्यूड फोटोशूट कराकर किया डोनाल्ड ट्रंप का विरोध

Mon, 18 Jul 2016 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद की दौड़ शामिल डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में 100 से ज्यादा महिलाओं ने न्यूड फोटोशूट कराकर विरोध प्रदर्शन किया। वाकया ओहायो के क्लीवलैंड शहर का है। रिपब्लिक नेशनल कन्वें‍शन में डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद का औपचारिक उम्मीदवार घोषित किया जाना है, लेकिन कन्वें‍शन की पूर्व संध्या पर एक फोटोग्राफर ने 130 महिलाओं को ट्रंप के विरोध के लिए इकट्ठा कर लिया। विरोध प्रदर्शन में शामिल हर उम्र, रंग और वजन की महिलाएं शामिल हुईं और नग्न होकर फोटोशूट में हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों में आईना थाम रखा था। इस आईने का आशय था कि वे ट्रंप की उम्मीदवारी को आईना दिखा रही हैं।
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन को अमेरिका के मशहूर फोटोग्राफर स्पेंसर ट्यूनिक ने आयोजित किया। समाचार एजेंसी एएफपी से बातचीत में ट्यूनिक ने कहा कि शाम के वक्त 130 महिलाओं का उन्होंने न्यूड फोटोशूट किया। उनमें से 100 महिलाओं की तस्वीरें 8 नवंबर को चुनाव से पहले सामने आएंगी।

जिस जगह नग्न महिलाओं का फोटोशूट हुआ, सोमवार से वहीं पर कन्वें‍शन शुरू किया जाना है। खबरें हैं कि इसी हफ्ते ट्रंप के विरोध में सड़कों पर भी जगह-जगह ऐसे विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'ट्रंप के खिलाफ जो भी कर सकेंगे, करेंगे'

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : gettyimages
फोटोग्राफर ट्यूनिक नग्न महिलाओं के फोटोशूट को लेकर काफी फेमस हैं। ट्यूनिक ने समाचार एजेंसी को बताया कि उन्होंने जो फोटोशूट किया वह बेहद राजनीतिक वजह है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों और महिलाओं के प्रति ट्रंप के नफरत और मूर्खता भरे बयानों को देखते वे यह फोटोशूट करने पर मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के खिलाफ वोटिंग करना अलग बात है, लेकिन उससे पहले वह ट्रंप के विरोध में जो कुछ भी कर सकेंगे, करेंगे।

फोटोशूट में 55 वर्षीय आर्ट प्रोफेसर मैपो किनार्ड भी पहुंची थीं। किनार्ड मशहूर आर्टिस्ट भी हैं और ट्यूनिक के काम को बहुत पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन्स लोगों में मुस्लिमों और प्रवासियों के खिलाफ जहर भरने के साथ ही डर भी पैदा कर रहे हैं। लेकिन वे माहौल खराब करने वाले अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे, हम बेखौफ हैं और उनके इरादों पर पानी फेर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें