फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अमेरिकी पुलिस वालों की गोली मारकर हत्या, ओबामा ने घटना को बताया कायरता

Mon, 18 Jul 2016 10:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : bbc
विज्ञापन
अमेरिका के शहर बेटन रूज में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर तीन पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में एक संदिग्ध को भी मार गिराया गया, जबकि दो फरार हैं। 
विज्ञापन


इस गोलीबारी का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है, लेकिन इससे शहर और देश में अश्वेतों और पुलिस के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस वारदात में मारे गए अधिकारियों और संदिग्धों के समुदायों का पता नहीं चला है।

पेरिश शेरिफ के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह ल्यूसियाना के बेटन रूज में हमलावरों ने तीन अधिकारियों की गोली मार कर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हमलावरों की वास्तविक संख्या कितनी थी। उन्होंने बताया कि विस्फोटकों का पता लगाने के लिए रोबोट की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बेटर रूज पर हमला हम सब पर हमला है'

- फोटो : demo pic
बताया जा रहा है कि पुलिस के पास किसी का फोन आया कि संदिग्ध व्यक्ति असॉल्ट राइफल के साथ एयरलाइन हाईवे क्षेत्र में टहल रहा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब उस व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इलाके में कम से कम 25 से 30 बार फायरिंग की आवाज सुनी गई।

ह्वाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस हमले की जानकारी दे दी गई है। ह्वाइट हाउस स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और हर जरूरी मदद देने का भरोसा दिया है। 

ल्यूसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवार्ड्स ने कहा कि बेटर रूज पर हमला हम सब पर हमला है। उन्होंने कहा कि भरोसा रखें ल्यूसियाना के पास हर जरूरी संसाधन मौजूद है जिसके इस्तेमाल से देशद्रोहियों को सजा दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें