फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का एक और विवादित बयान, 27 फीसदी मुस्लिम हैं चरमपंथी

Mon, 14 Mar 2016 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ट्रंप ने फिर दिया विवादित बयान
  • सर्वे के आंकड़ों को सिरे से किया खारिज
  • हिलेरी क्लिंटन दे रही हैं करारा टक्कर
  • पहले भी मुस्लिमों पर दिया था फड़काऊ बयान
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रंप ने एक बार फिर मुस्लिमों के खिलाफ विवादित बयान दिया है। रविवार को उन्होंने दावा किया कि एक चौथाई से ज्यादा मुसलमान चरमपंथी हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद एक बार फिर से अमेरिका राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज संडे से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि चरमपंथी मुस्लिमों की तादाद 27 फीसदी है, जो 35 फीसदी तक हो सकती है। एक सर्वे के हवाले से उन्हें बताया गया था कि 1.6 अरब मुसलमानों में से एक लाख से कम लोग ही जिहाद के लिए लड़ रहे हैं। इस आंकड़े को उन्होंने महज एक मजाक बताया।

गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी की बात कहकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनके इस नए बयान के बाद मुसलमानों के प्रति उनकी कट्टर सोच साफ जाहिर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिलेरी क्लिंटन दे रही हैं करारी टक्कर

डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक - फोटो : Reuters
गौरतलब है कि ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पद के दावेदारों की दौड़ में शामिल हैं और इसलिए वह पूरे देश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ट्रंप अपने भड़काऊ भाषणों के लिए जाने जाते हैं।

ट्रंप ने हाल में कहा था कि अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगा देना चाहिए जिससे कि वह देश में प्रवेश न कर सकें। इसके अलावा उन्होंने बढ़ते माइग्रेशन को रोकने के लिए अमेरिका और मेक्सिको के बीच दीवार खड़ी करने की बात भी कही थी।

इस दौड़ में अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी शामिल हैं जो ट्रंप को कड़ी टक्कर दे रही हैं। ट्रंप जहां भड़काऊ भाषणों के लिए जाने जाते हैं वहीं क्लिंटन के विचार उनसे बिल्कुल विपरित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें