फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य पर पहला रोबोटिक अंतरिक्षयान भेजने की तैयारी में नासा

Tue, 28 Feb 2017 05:33 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
नासा अगले साल तक सूर्य पर अपना पहला रोबोटिक अंतरिक्षयान भेजने की योजना बना रहा है। यह यान इस ज्वलनशील तारे के वातावरण का पता लगाने के लिए लगभग 60 लाख किलोमीटर अंदर तक जाएगा। मानव चंद्रमा, मंगल और यहां तक की सुदूर अंतरिक्ष में भी अपने यान भेज चुका है।
विज्ञापन


अब, नासा ‘सोलर प्रोब प्लस मिशन’ के माध्यम से पृथ्वी से 14.90 करोड़ किमी दूर स्थित सूर्य के लिए योजना शुरू करने में लगा है। गोड्डार्ड अंतरिक्ष विमान केंद्र में नासा के शोध वैज्ञानिक एरिक क्रिश्चियन ने कहा कि सूर्य पर जाने के लिए यह हमारा पहला मिशन है। उन्होंने कहा कि हम सूर्य की सतह के बहुत करीब तो नहीं जा सकते हैं मगर इस मिशन के माध्यम से कम से कम हम तीन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने के अधिक नजदीक जा पाएंगे।

क्रिश्चियन ने कहा कि उम्मीद है कि इस मिशन के माध्यम से हम यह पता लगा पाएंगे कि आखिर सूर्य की सतह इसके वातावरण से अधिक गर्म क्यों नहीं है। गौरतलब है कि सूर्य की सतह को ‘फोटोस्फेयर’ कहते हैं जबकि इसके वातावरण को ‘कोरोना’ कहा जाता है।
विज्ञापन


नासा के अनुसार, सूर्य की सतह का तापमान केवल 5,500 डिग्री सेल्सियस है जबकि इसके ऊपरी वातावरण का तापमान लगभग 20 लाख डिग्री सेल्सियस है। लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिक यह भी जानना चाहते हैं कि सौर हवाओं को उनकी गति कैसे मिलती है। इस मिशन से यह भी पता चल सकता है कि सूर्य कई बार इतनी अधिक उर्जा के कण क्यों उत्सर्जित करता है, जो असुरक्षित अंतरिक्षयात्रियों एवं अंतरिक्षयानों के लिए खतरा पैदा करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें