फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों के वार्षिक समारोह से दूर रहेंगे ट्रंप

Sun, 26 Feb 2017 10:54 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाले पत्रकारों के वार्षिक समारोह में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। ट्रंप कई दशकों में व्हाइट हाउस करेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के सालाना डिनर में नहीं जाने वाले पहले राष्ट्रपति होंगे। ट्रंप ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, मैं व्हाइट हाउस करेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में इस साल भाग नहीं लूंगा। 
विज्ञापन


सीएनएन ने बताया कि इस सालाना डिनर से अनुपस्थित रहने वाले अंतिम राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन थे। 1981 में हत्या की कोशिश के बाद वह उबर नहीं पाए थे और इस कारण उन्हें डिनर से दूर रहना पड़ा था। हालांकि उन्होंने फोन के जरिए लोगों को संबोधित किया था। एनपीआर के मुताबिक बिना किसी वजह के डिनर में शामिल नहीं होने वाले अंतिम राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन थे। उन्होंने 1972 में ऐसा किया था।

ट्रंप की यह घोषणा तब आई है जब महज एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस से न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन और बीबीसी जैसे मुख्य अखबारों एवं चैनलों को बाहर कर दिया गया था। ट्रंप ने कई बार मीडिया को विपक्षी पार्टी संबोधित करते हुए नकारात्मक रिपोर्टिंग को फर्जी बताया है। शुक्रवार को उन्होंने कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस में मीडिया को लोगों का दुश्मन बता दिया था। यह समारोह पहली बार वाशिंगटन डीसी में 1920 में आयोजित हुआ था। इस साल यह 29 अप्रैल को होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें