फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुइसियाना में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, हत्यारा फरार, तलाश में पुलिस

Sun, 27 Jan 2019 04:35 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Louisiana shooting
विज्ञापन

लुइसियाना में गोलीबारी की घटना से पांच लोग मारे गए हैं। बता दें कि शनिवार सुबह लुइसियाना के बैटन रूज के पास असेंशन और लिविंगस्टन पार्स में दो बार गोलीबारी हुई। एसेंशन पैरिश शेरिफ कार्यालय ने बताया कि संदिग्ध 21 वर्षीय डकोटा थिओट पर अपने माता-पिता, एलिजाबेथ और कीथ थेरियोट, दोनों की हत्या का आरोप है। दोनों 50 वर्षीय गोंजालेज शहर में रहते थे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को थेरियट की खोज की और कहा कि उनका मानना है कि उसके पास हथियार है और वो बेहद खतरनाक है। पुलिस ने बताया कि उसे (लुइसियाना लाइसेंस प्लेट C583809) ग्रे और सिल्वर डॉज पिकअप चलाते हुए आखिरी बार देखा गया था।

सूत्र की माने तो थेरियोट्स के पिता ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में अपने बेटे का नाम लिया था। डकोटा थेरियोट अभी थोड़े समय से ही इस पते पर रह रहा था और हाल ही में उसने घर छोड़ने और वापस ना जाने का मन बना लिया था। 
विज्ञापन


डकोटा पर लिविंगस्टन पैरिश में ही तीन और लोगों की हत्या का संदिग्ध माना जा रहा है। लिविंगस्टन पैरिश शेरिफ कार्यालय ने कहा कि पीड़ित, बिली, समर और टेनर अर्नेस्ट शनिवार सुबह मृत पाए गए थे। लिविंगस्टन पीड़ितों में से एक थेरियट का दोस्त था।

बता दें कि संदिग्ध पर फर्स्ट डिग्री मर्डर, हथियारों के अवैध इस्तेमाल और गृह आक्रमण के दो आरोप लगाए गए हैं। जांचकर्ता अभी भी गोलीबारी के पीछे के मकसद को पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें