फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कहती है ट्रंप-पुतिन की चुंबन वाली तस्वीर?

Fri, 27 May 2016 07:48 PM IST
केली ग्रोवियर / बीबीसी संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी यूरोपीय देश लिथुआनिया में इन दिनों एक तस्वीर चर्चा में है। ये तस्वीर है अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव के चर्चित उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति की। तस्वीर में दोनों किस करते हुए दिखाए गए हैं। लिथुआनिया की राजधानी विलिनियस के एक रेस्तरां की दीवार पर उकेरी गई इस तस्वीर के तमाम लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


असल में डोनल्ड ट्रंप, अपने ऊट-पटांग बयानों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कई बार तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि अमरीका में ऐसे ताकतवर नेता ही नहीं हैं। बदले में पुतिन ने भी डोनल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की।
 

क्या था इस तस्वीर को बनाने के पीछे मकसद

यूं तो अमरीका और रूस में हमेशा तनातनी चलती रहती है। दोनों के बीच दुश्मनी का लंबा इतिहास रहा है। फिर भी दोनों देशों के लोकप्रिय नेताओं का एक दूसरे की तारीफ करना, कई लोगों को चौंका गया।
ये तारीफ ही विलिनियस में दोनों के चुंबन लेते हुए दिखाई गई तस्वीर की बुनियाद है।

तस्वीर बनाने वाले कलाकार मिंडोगास बोनानू का मकसद दोनों नेताओं का मजाक बनाना है। दोनों की तारीफ को बोनानू ने एक-दूसरे के नजदीकी रिश्तों की तरह दिखाया है जिसमें वो एक दूसरे का चुंबन लेते दीवार पर उकेरे गए हैं।

पहले भी बन चुकी है ऐसी तस्वीरें

कई लोगों ने इस तस्वीर की तुलना, नब्बे के दशक की ऐसी ही चर्चित तस्वीर से की है जिसमें रूस के प्रधानमंत्री लियोनिद ब्रेझनेव और पूर्वी जर्मनी के चांसलर एरिक होनेकर को, एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाया गया था। वो तस्वीर रूस के कलाकार दिमित्री व्रूबेल ने बनाई थी जिसे 1990 में बर्लिन की दीवार के एक हिस्से में उकेरा गया था। ये भित्ति चित्र 1979 में दोनों नेताओं के एक दूसरे को बांहों में लेने की घटना की याद दिलाने के लिए बनाया गया था।

उसी तस्वीर से प्रेरणा लेकर, लिथुआनियन कलाकार बोनानू ने ये चित्र, एक रेस्तरां की दीवार पर उकेर दिया। मगर, ऐसी कलाकारी के जानकार कहते हैं कि दोनों में बहुत फ़र्क़ है। जहां होनेकर और ब्रेझनेव के एक दूसरे को आगोश में लेने में नज़दीकी झलकती है। वहीं पुतिन और ट्रंप के किस करने की तस्वीर में दोनों की आंखें खुली हुई हैं। ये जताती हैं कि दोनों ही नेता एक दूसरे पर पक्का ऐतबार नहीं करते।
विज्ञापन

किससे हो रही है इस तस्वीर की तुलना

कुछ लोग, ट्रंप और पुतिन की किस करने की तस्वीर की तुलना 1912 में बनी एक मूर्ति 'द किस' से करते हैं। इसे रोमानियाई कलाकार कॉन्स्टैंटिन ब्रैनकुसी ने बनाया था जिसमें दो लोग चुंबन लेते हुए दिखाए गए थे।

मगर ये बुत देखने से साफ़ था कि दोनों में गर्मजोशी ज़रूर है, मगर एक दूसरे पर भरोसा कतई नहीं दिखता। दोनों एक दूसरे की नीयत पर शक़ करते हैं। यही बात, विलिनियस के रेस्तरां की दीवार पर बने, ट्रंप और पुतिन के चुंबन वाले चित्र में दिखती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें