अगले साल जनवरी में बराक ओबामा जब अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे, तो वह शिकागो स्थित अपने घर जाने की बजाय वाशिंगटन में ही रहेंगे। उनका नया पता व्हाइट हाउस से तीन मील दूर कलोरमा नाम का रिहायशी इलाका होगा, जहां वह और उनका पूरा परिवार नौ बेडरूम वाली एक हवेली में रहेंगे।
कलोरमा स्थित 40 करोड़ की इस हवेली में ओबामा अपने पूरे परिवार के साथ रहेंगे। रियल इस्टेट विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति यहां हर महीने करीब 14 लाख रुपये किराये के तौर पर चुकाएंगे। बड़े-बड़े कमरों और लकड़ी के सबसे बेहतरीन मार्बल से सजी इस हवेली मेें ओबामा की जरूरत की सारी चीजें हैं।
यहां एक बैकयार्ड भी है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति उनके साथ रहने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को रख सकते हैं। ओबामा के करीबी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।