फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का पाउडर बनाने वाली जॉनसन एंड जॉनसन पर 374 करोड़ रुपए का जुर्माना

Tue, 03 May 2016 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन पर 374 करोड़ रूपए का जुर्माना - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिकी ज्यूरी ने जॉनसन एंड जॉनसन को झटका देते हुए एक महिला को 374 करोड़ रूपए का भुगतान करने का आदेश दिया है। महिला ने दावा किया था कि कंपनी का टेल्क पॉउडर प्रयोग करने पर उसे अंडाशय का कैंसर हो गया था।
विज्ञापन

 
जॉनसन एंड जॉनसन को दूसरी बार कोर्ट से झटका मिला है। कंपनी के खिलाफ 1200 लोग केस दायर किया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि कंपनी का टेल्क पॉउडर प्रयोग करने से लोगों में कैंसर का खतरा बढ़ रहा है।

तीन सप्ताह तक मिससौरी स्टेट कोर्ट में चले ट्रायल के बाद ग्लोरिया राइटसउंड को इस मामले में जीत हासिल हुई। उनको क्षतिपूर्ति के रूप में 50 लाख डॉलर और अन्य नुकसान के लिए 50 मिलियन का भुगतान करने का आदेश कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन


जॉनसन एंड जॉनसन के प्रवक्ता कैरॉल गुडरिच ने कहा कि हमारी कंपनी पिछले 30 सालों से अच्छे रिसर्च के बाद और साथ ही बाजार में कॉस्मेटिक टेल्क लांच करती है। इसमें ग्राहकों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। कंपनी इस मामले में आगे भी अपील करेगी और अपने उत्पादों का बचाव करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें