6 घंटे काम करने के लिए मिलेंगे 6000 रूपए
- फोटो : Reuters
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने बिजनेस समूहों की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें प्रति घंटे काम करने के लिए करीब 1020 रुपए(15 डॉलर) देने वाले कानून को चुनौती दी गई थी। अमेरिका में सबसे पहले सीट्टल शहर में इस कानून को लागू किया गया है जहां पर अब लोगों को काम करने के लिए प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
नए कानून के मुताबिक हर घंटे काम के लिए अब सीट्टल शहर में लोगों को करीब 990 रुपए(15 डॉलर) का भुगतान करना होगा। अगर एक व्यक्ति एक दिन में 6 घंटे करता है तो उसे प्रतिदिन करीब 6120 रुपए(90 डॉलर) मिलेंगे।
अमेरिका में न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी के खिलाफ वहां की बिजनेस लॉबी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। पर सुप्रीम कोर्ट ने बिजनेस समूहों की याचिका को खारिज कर दिया।
अमेरिका में सबसे सीट्टल शहर ने न्यूनतम सैलरी बढ़ाने के लिए सबसे पहले बड़ा यह फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी न्यूनतम सैलरी को बढ़ाने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति पहले ही दे चुके हैं।
सीट्टल शहर के बाद अब सेन फ्रांसिसको, लॉस एंजिलस, कैलिफोर्निया और न्यूयार्क में यह नियम लागू होंगे। इस फैसले से सीट्टल शहर में काम करने वाले करीब 19,000 लोगों को फायदा होगा।