इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने अमरीकी पत्रकार जेम्स फॉली की रिहाई के लिए आठ करोड़ पाउंड यानी आठ अरब रूपए की मांग की थी।
फॉली ग्लोबल पोस्ट अखबार के लिए काम करते थे। अखबार के सीईओ फिलिप बालबोनी का कहना था कि इस्लामिक स्टेट ने पिछले साल पैसे मांगे थे।
फॉली का अपहरण नवंबर 2012 में हुआ था और इस हफ्ते एक वीडियो जारी किया गया जिसमें फॉली का सर कलम करते हुए दिखाया गया है।
अमरीका ने फॉली की हत्या के मामले में आपराधिक जांच शुरु कर दी है। अमरीका के अटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने जांच की घोषणा करते हुए कहा कि अमरीका की याद्दाश्त कमजोर नहीं है।
उनका कहना था, ''हमने आपराधिक जांच शुरु कर दी है। जिन लोगों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है उन्हें ये समझने की जरुरत है कि हमारा न्याय विभाग, रक्षा विभाग और इस देश की याद्दाश्त लंबी है और हमारी पहुंच दूर तक है।