अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन हक्क़ानी नेटवर्क के प्रमुख नेताओं के बारे में सूचनाएं देने वालों के लिए तीन करोड़ डॉलर के पुरस्कार की घोषणा की है।
अमेरीकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, ''विभाग ने अज़ीज़ हक्क़ानी, ख़लील-अल-रहमान हक्क़ानी, यहया हक्क़ानी और अब्दुल रऊफ़ ज़ाकिर का पता बताने वालों को ये पुरुस्कार देगा।