फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन में भारत ने पाक की बखिया उधेड़ी, आतंकी देश करार दिया

Fri, 23 Sep 2016 05:37 AM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में जम्मू-कश्मीर के हालात पर नवाज शरीफ के बयान का करारा जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्तान को आतंकी देश करार दिया है और कहा है कि आतंकवाद मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है। अगर कोई देश बतौर नीति इसका इस्तेमाल करता है तो यह युद्ध अपराध है। यूएन में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेट्री एनम गंभीर ने कहा कि आतंकवाद मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है। भारत और इसके पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा देने की नीति से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन


गंभीर ने कहा, भारत की नजर में पाकिस्तान एक आतंकी देश है, जो अंतरराष्ट्रीय सहायता फंड्स के अरबों डॉलर आतंकियों को प्रशिक्षण देने, उन्हें वित्तीय मदद पहुंचाने और अपने पड़ोसियों से परोक्ष युद्ध लड़ने में खर्च करता है।

गंभीर ने जैश-ए-मोहम्मद के मसूद अजहर और मुंबई हमले के मास्टमाइंड जकीउर्र रहमान लखवी का हवाला देते हुए कहा कि ये आतंकी खुलेआम पाकिस्तान में घूमते हैं। इनके संगठन खुल्लम-खुल्ला पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। यहां तक कि यूएन की ओर आतंकी घोषित कई संगठन पाकिस्तान से अपने ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। इन्हें पाकिस्तान सरकार मदद देती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की कथनी और करनी में नहीं कोई मेल

- फोटो : file photo
पाकिस्तानी सरकार की मंजूरी से कई संगठन अंतरराष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ाते हुए फंड इकट्ठा करते हैं और अब तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तक ने एक कुख्यात आतंकी संगठन के स्वयंभू कमांडर का समर्थन कर दिया है।  

गंभीर ने कहा कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों की होड़ को लेकर झूठे वादे करता है। यह संयम और शांति की बात करता है लेकिन उसकी कथनी और करनी मेल नहीं खाती। आतंकवाद को काबू करने के बारे में भी इसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने झूठे वादे किए  हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें