अमेरिका के बॉस्टन में पास-पास लगी दो पार्किंग की जगहों की नीलामी 3 करोड़ 22 लाख रुपये में हुई है जो इस इलाके के एक घर की औसत कीमत की लगभग दोगुनी रकम है।
शहर के बेहद महंगे बैक बे इलाके में कार पार्किंग की इस जगह के लिए बोली की शुरुआत 24 लाख रुपये से शुरू हुई। इस पार्किंग क्षेत्र की बिक्री आंतरिक राजस्व सेवा ने की है जिसने कर्ज बकाया रहने की वजह से इसके मूल मालिक से पार्किंग की जगह अपने कब्जे में ले ली।
पार्किंग की खरीदार
इस महंगे पार्किंग की खरीदार लिजा ब्लूमेंथल हैं जो इस इलाके के पास ही लाखों डॉलर के घर में रहती हैं जिसमें पहले से ही तीन पार्किंग की जगहें हैं।
उन्होंने बॉस्टन ग्लोब को बताया कि यह क्षेत्र मेहमानों और उनके लिए काम करने वाले कामगारों के लिए उपयोगी होगा। बॉस्टन और बैक बे में पार्किंग की एक जगह की रिकॉर्ड कीमत 1 करोड़ 72 लाख रुपये है।
मैसाच्युसेट्स में एक एकल परिवार के रहने के लायक एक घर की कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपये है।