फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नस्लीय हमलों के खिलाफ भारतीय एकजुट, बोले- दखल दें राष्ट्रपति ट्रंप

Mon, 20 Mar 2017 08:32 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : file photo
विज्ञापन
अमेरिका में हिंदू और सिख इस्लामोफोबिया (मुसलमानों के खिलाफ तर्कहीन भय या घृणा का पूर्वाग्रह) और जेनोफोबिया (दूसरे देशों के लोगों के खिलाफ नफरत की भावना) के शिकार हो रहे हैं। इसके मद्देनजर समुदाय के लोगों ने रविवार को व्हाइट हाउस के सामने घृणा अपराध के खिलाफ एक जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


भारतीय मूल के हिंदू और सिख समुदाय के लोग चाहते हैं कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मामले में दखल दें। व्हाइट हाउस के बाहर वर्जीनिया के एक कॉरपोरेट वकील विंध्य अदापा (27) ने कहा, ‘अमेरिका में इस्लामोफोबिया के चलते पिछले कुछ वर्षों में हिंदुओं को निशाना बनाया गया। इससे पूरा समुदाय प्रभावित हुआ है।’ इसके विरोध में विंध्य समेत दर्जनों भारतीय-अमेरिकियों ने ग्रेटर वाशिंगटन इलाके में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

एक युवा भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर एस शेषाद्रि ने कहा कि ताजा उदाहरण कंसास में हुई एक आईटी पेशेवर की हत्या है, जिसे एक अरब या मुस्लिम समझकर गोली मार दी गई। उन्होंने साफ कहा कि यह प्रदर्शन घृणा अपराध के खिलाफ है न कि ट्रंप प्रशासन के खिलाफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें