उबर में भी अधिक नहीं टिके अमित
अमित सिंघल ने 2016 में गूगल छोड़कर उबर कंपनी में काम करना शुरू कर दिया, लेकिन वह वहां भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाए। बता दें कि पिछले साल ‘मीटू’ आंदोलन की लहर चलने के दौरान गूगल के हजारों कर्मचारियों ने अपने सहयोगियों पर यौनाचार के आरोप लगाते हुए कंपनी से त्यागपत्र दे दिए थे। इस पर गूगल की पैतृक कंपनी ‘अल्फाबेट’ ने अपनी साख बचाने के लिए कड़े कदम उठाए।
48 को नौकरी से हटाया, एग्जिट पैकेज नहीं दिया
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस मामले में सफाई देते हुए पिछले सेल कहा था कि हमने दो साल में यौन उत्पीड़न मामलों के आरोपी 48 कर्मचारियों को अंदरूनी छानबीन के बाद नौकरी से निकाला है। इनमें 13 वरिष्ठ स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि उस वक्त पिचाई ने यह माना था कि यौन उत्पीड़न के आरोपी किसी भी कर्मचारी को एग्जिट पैकेज नहीं दिया गया।