फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप्पल टीवी की टक्कर में गूगल ने उतारा क्रोमकास्ट टीवी डोंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट सर्ज इंजन गूगल ने एप्पल टीवी को कड़ी टक्कर देने के इरादे से कम कीमत वाला नया "डोंगल" बाज़ार में उतारा है। गूगल ने इसे 'क्रोमकास्ट' नाम दिया है।
विज्ञापन


इस डोंगल को टीवी के एचडीएमआई पोर्ट में लगाया जा सकेगा, और उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन्स, कंप्यूटर और टैबलेट को आसानी से टीवी से जोड़ सकेंगे।

फिलहाल इसे अमेरिका में लॉन्च किया गया है और इसकी क़ीमत सिर्फ़ 35 डॉलर रखी गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह कब लॉन्च होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

पहली बार एंड्रॉएड लेटेस्ट वर्ज़न के साथ गूगल ने नेक्सस-7 टैबलेट का नवीनतम संस्करण भी बाजार में उतरा है।

पहले भी विफल प्रयास

टीवी उद्योग में पकड़ बनाने के लिए किया गया गूगल का यह ताज़ा प्रयास है।

वर्ष 2012 में लिविंग रूम में अपनी पहुँच बनाने के लिए गूगल के प्रयासों को झटका लगा था। कई विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा कर, विज्ञापनों के ज़रिए काफ़ी लाभ कमाया जा सकता है।
विज्ञापन


इससे पहले गूगल की सोनी के साथ साझेदारी करके 200 पाउंड में सेटटॉप बॉक्स उतरने की योजना भी विफल हो गई थी।

गूगल ने यह कदम 2010 में गूगल टीवी पेश करने के बाद तब उठाया था जब विभिन्न टीवी नेटवर्क्स ने उसकी सेवा को अवरुद्ध कर दिया था।

ग्राहकों से महँगे टीवी उपकरण खरीदने के लिए ज़ोर देने के कारण भी उसे बड़ा नुकसान उठना पड़ा था।

हाल ही में गोले के आकार का नेक्सस क्यू टैबलेट के बाजार में औंधे मुँह गिरा और खराब प्रतिक्रिया के बाद गूगल ने बाजार से इसे वापस ले लिया था।

क्रोमकास्ट को टीवी के एचडीएमआई पोर्ट में लगाकर इंटरनेट के ज़रिए किसी भी डिवाइस से जोड़ा जा सकता है।

गूगल के मुताबिक इसकी गुणवत्ता बहुत अच्छी होगी और इससे बैटरी भी कम खर्च होगी।

नया नेक्सस

विश्लेषक कैरोलिना मिलेनेसी ने बीबीसी से कहा, ''गूगल की मुख्य रणनीति के हिसाब से यह एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह नेक्सस क्यू से आगे का कदम है।''

इस अवसर पर गूगल ने टैबलेट का ताज़ा संस्करण नेक्सस-7 भी लॉन्च किया, जो आने वाले कुछ हफ्तों में बाजार में बिक्री के लिए भी उपलब्ध होगा।

इस टैबलेट में प्रोफाइल्स को प्रतिबंधित करने की क्षमता होगी और माता-पिता इसके फ़ंक्शंस को सीमित कर अपने बच्चों को दे सकेंगे।

आसूस कंपनी का यह टैबलेट पिछले साल बाज़ार में उतरे गए नेक्सस-7 के मुक़ाबले वजन में हल्का व छोटा है। इसका वजन मात्र 50 ग्राम है।

अपने वर्ग के किसी भी अन्य टैबलेट की तुलना में नेक्सस-7 में 323 पिक्सल के रेज़ल्यूशन वाली स्क्रीन होगी।

लेकिन सी-नेट तकनीकी वेबसाइट के जेसन जेंकिन्स का मानना hहै कि अभी भी नेक्सस में बहुत सुधार होना बाकी है।

ऐपल का बाज़ार में अपना एक अलग स्थान है, गूगल की वास्तविक चुनौती आम लोगों के दिलों में जगह बनाना और उनकी नज़र में आना है न कि सिर्फ़ ऐपल से बेहतर टैबलेट बनाना।

नेक्सस-7 की कीमत पहले नेक्सस की तुलना में 30 डॉलर ज़्यादा लगभग 229 डॉलर के आसपास होगी, हालाँकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत का पता अभी नहीं चला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें