फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों हो गए सीनियर बुश गंजे?

विज्ञापन
विज्ञापन
ल्यूकीमिया से पीड़ित एक बच्चे के प्रति समर्थन दिखाने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश ने सिर के बाल कटा दिए हैं।
विज्ञापन


उनकी सुरक्षा में लगे सीक्रेट सर्विस एजेंट का एक दो वर्षीय पुत्र है जिसे कैंसर के इलाज के दौरान अपने बाल गँवाने पड़ रहे हैं।

बुधवार को एक प्रवक्ता ने कहा कि ''89 वर्षीय रिपब्लिकन नेता ने इस सप्ताह मेन राज्य में समुद्र किनारे स्थित अपने घर में बाल कटा दिए थे।''

बुश ने यह फ़ैसला तब किया जब उन्होंने देखा कि उनकी सुरक्षा में लगे दूसरे एजेंटों ने भी अपने बाल कटा दिए हैं।

बुश के प्रवक्ता ने बच्चे की पहचान पैट्रिक के रूप में की है।

बुश और उनकी पत्नी बारबरा ने लगभग 60 साल पहले अपने दूसरे बच्चे चार वर्षीय बेटे रॉबिन को ल्यूकीमिया के चलते खो दिया था।

बुश के सुरक्षा कर्मियों ने पैट्रिक की बीमारी के इलाज का ख़र्च जुटाने के लिए एक वेबसाइट भी बनाई है।

सीनियर बुश के बेटे और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को भी ब्रॉन्काइटिस खाँसी के चलते दो महीने अस्पताल में भर्ती होने के बाद जनवरी में अस्पताल से छुट्टी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें