एप्पल कंपनी के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स एवं स्टीव वोजनिक के हाथों बना सबसे पहला एप्पल कंप्यूटर करीब 3.34 करोड़ रुपये (3.3 लाख पाउंड) में नीलाम किया जाएगा। इन्होंने करीब 40 साल पहले 1976 में इस कंप्यूटर को बनाकर तैयार किया था।
‘एप्पल-1 कंप्यूटर’ का मदरबोर्ड एप्पल के पहले ग्राहक बाइट शॉप (एप्पल का पहला रिटेलर) के लिए बनाए गए कंप्यूटरों के मदरबोर्ड में से एक है। इस कंप्यूटर की शुरुआती कीमत सिर्फ करीब 44 हजार दो सौ रुपये (437 पाउंड) थी।
अब भी यह कंप्यूटर पूरी तरह से काम कर रहा है और बेहतरीन ढंग से संरक्षित वर्जन है।