फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे की गोली से मोबाइल फोन ने बचाई एक मासूम की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आपके साथ रहने वाली कौन सी चीज आपकी जान बचा लें, ये आप बता भी नहीं सकते हैं। पर अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले व्यकित के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो जिदंगी भर इस वाकये को भूल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


अमेरिका के फ्लोरिडा में एक स्टोर में लूट के दौरान लुटेरे ने एक गोली स्टोर के क्लर्क को मार दी। पर उस क्लर्क को क्या पता था कि उसके साथ रहने वाला मोबाइल एक दिन उसकी जिंदगी बचा लेगा।

लुटेरे ने जो गोली स्टोर क्लर्क को मारी वो गोली जाकर उसके मोबाइल फोन से टकरा गई। जब लुटेरे ने उस क्लर्क को गोली मारी तो मोबाइल उनकी जेब में था।

गोली सीधे उनकी जेब में रखे मोबाइल से जा टकराई। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि गोली लगने से फोन कितना क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी क्या हालत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

जब देखा तो वो हैरान रह गए

स्टोर क्लर्क के मुताबिक उसे तो पता ही नहीं चला कि उसको गोली भी मारी गई है। पर कुछ देर बाद सीने में दर्द होने के चलते उन्होंने जब देखा तो वो हैरान रह गए। यह वाकया पिछले सोमवार सुबह का है। जब वह स्टोर क्लर्क सुबह अपने स्टोर में था।

पुलिस के मुताबिक अपराधी व्यक्ति सुबह 4.30 बजे विंटरगार्डन, फ्लोरिडा स्थित हेस गैस स्टेशन में गया था। जहां पर उसने स्टोर क्लर्क से मदद मांगी थी।

थोड़ी ही देर बाद उस अपराधी व्यक्ति ने उस स्टोर क्लर्क को अपनी बंदूक दिखा दी और उससे सेफ का दरवाजा खोलने की मांग करने लगा।

जब क्लर्क कठिनाई के साथ सेफ खोल रहा था और तभी दूसरे स्टोर कर्मचारी ने जब मदद करनी चाही तो उस अपराधी ने स्टोर क्लर्क के ऊपर गोली चला दी और स्टोर छोड़ कर चला गया। उस अपराधी की ये कारमात को कैमरे में कैद हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें