फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलाम होगा स्टीव जॉब्स का पहला कंप्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
एप्पल कंपनी के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स एवं स्टीव वोजनिक के हाथों बना सबसे पहला एप्पल कंप्यूटर करीब 3.34 करोड़ रुपये (3.3 लाख पाउंड) में नीलाम किया जाएगा। इन्होंने करीब 40 साल पहले 1976 में इस कंप्यूटर को बनाकर तैयार किया था।
विज्ञापन


‘एप्पल-1 कंप्यूटर’ का मदरबोर्ड एप्पल के पहले ग्राहक बाइट शॉप (एप्पल का पहला रिटेलर) के लिए बनाए गए कंप्यूटरों के मदरबोर्ड में से एक है। इस कंप्यूटर की शुरुआती कीमत सिर्फ करीब 44 हजार दो सौ रुपये (437 पाउंड) थी।

अब भी यह कंप्यूटर पूरी तरह से काम कर रहा है और बेहतरीन ढंग से संरक्षित वर्जन है।

विज्ञापन

3.34 करोड़ रुपये में होगा नीलाम

‘एप्पल-1 कंप्यूटर’ को 21 सितंबर को नीलामी घर बोनहम्स में करीब  3.34 करोड़ रुपये में नीलाम किया जाएगा।

नीलामीकर्ता कैसेंड्रा हट्टन बोनहम्स के डायरेक्टर ऑफ हिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मुताबिक यह कंप्यूटर पहले खेप में बनाए गए 50 कंप्यूटरों में से एक है, जिन्हें बाइट शॉप से ऑर्डर मिलने के बाद बनाया गया था।

डेली एक्सप्रेस के मुताबिक यह कंप्यूटर टॉम रोमके के पास है। इससे पहले टॉम ने पिछले साल इसी तरह के एक गैजट को पांच करोड़ 70 लाख 44 हजार से भी ज्यादा में बेचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें