अमेरिका की कंसास सिटी में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में 70 वर्षीय एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
स्थानीय
मीडिया के मुताबिक़ गोलीबारी ओवरलैंड पार्क में यहूदी समुदाय के एक परिसर
के पास स्थित विलेज शेलोम के एक सहायता केंद्र पर हुई। जिसमें दो लोगों
हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त डॉक्टर विलियम लुइस कॉर्पोरन और उनके 14
साल के पोते रीट ग्रीफ़िन अंडरवुड के रूप में हुई है। मरने वाले दोनों लोग
ईसाई थे।
समुदाय केन्द्र से कुछ दूरी पर स्थित विलेज़ शेलोम के
वृद्धाश्रम में गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि
उसने हमले के लिए शॉटगन का इस्तेमाल किया था। साथ ही पुलिस ने बताया कि
संदिग्ध इस इलाक़े से नहीं है।