अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में 20 लोगों से चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।
घायलों की उम्र 14 से 17 साल के बीच है। चाकूबाजी में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एबीसी न्यूज़ के एक स्थानीय सहयोगी ने ख़बर दी है कि इस सिलसिले में फ़्रेंकलिन रीज़नल हाईस्कूल में एक संदिग्ध छात्र को हिरासत में लिया गया है।
पिट्सबर्ग के नज़दीक के इस स्कूल को बंद कर दिया गया है और इसकी तलाशी ली जा रही है। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने बताया, "हाईस्कूल में एक गंभीर घटना हुई है। प्राथमिक विद्यालय की कक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। माध्यमिक और हाईस्कूल के छात्र सुरक्षित हैं।" फिलहाल संदिग्ध के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।