अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर अघोषित समय के लिए बंद करने की धमकी दी है। रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा में परिवार के साथ छुट्टी मना रहे डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि यदि उनका प्रसाशन इस निष्कर्ष पर पहुंचता है कि उनके दक्षिणी सहयोगी ने अपनी तरफ बॉर्डर पर नियंत्रण खो दिया है, उस दिन बॉर्डर बंद कर दिया जायेगा।
ट्रंप के ऐसा कहने के पीछे का कारण है सेंट्रल अमेरिका के हजारों प्रवासियों एवं शरणार्थियों का शरण की खोज में तिजुआना के बॉर्डर पर पहुंचना, जिसे ट्रंप ने चिंता का विषय बताया है। इससे पहले भी ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि 6 नवंबर मध्यावधि चुनाव के पहले उन्होंने बॉर्डर सक्रिय सैनिकों की टुकड़ी भेजी है और उन्हें आदेश भी दिया था कि जरूरत पड़ने पर वे प्रवासियों पर घातक बल का प्रयोग भी कर सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के संघीय न्यायाधीश ने प्रवासियों की अमेरिका में घुसने से मना करने के ट्रंप के आदेश को सिरे से खारिज किया है। साथ ही इसे अमान्य भी ठहराया है। 9 नवंबर को ट्रंप प्रसाशन ने एक घोषणा को मंजूरी दी थी कि दक्षिणी बॉर्डर से अमेरिका में प्रवेश करने वाले किसी भी प्रवासियों को अमेरिका में आश्रय नहीं दिया जायेगा।