फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न के आरोपी कावानाह् के बारे में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- उनके साथ ऐसा नहीं किया जाना चाहिए

Wed, 19 Sep 2018 12:37 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, ब्रेट कावानाह्
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामने कर रहे अमेरिकी जज ब्रेट कावानाह् के मामले पर राजनीतिकरण का आरोप लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इसे मुद्दे पर विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि जज कावानाह् के साथ ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। जज ब्रेट कावानाह् को डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट में जज पद के लिए नामित किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि क्रिस्टिन फोर्ड नाम की एक प्रोफेसर ने कावानाह् पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि करीब 36 साल पहले हाई स्कूल में एक पार्टी के दौरान कावानाह् ने उनके कपड़े उतारने की कोशिश की थी। 

अमेरिका की यात्रा पर आये पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डुडा के साथ व्हाइट हाउस में संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘सच कहूं तो मुझे उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है कि उन्हें ऐसे हालात से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा होना चाहिए। यह (मामला) पहले सामने आना चाहिए था। इसे पहले ही सुलझा लेना चाहिए था। आप सुनवाई खत्म होने तक का इंतजार नहीं करते हैं और अचानक ही आप इसे ले आते हैं।’’ 
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या वह मामले की जांच एफबीआई से कराने का समर्थन करेंगे, ट्रंप ने कहा कि वह मामले को जल्दी सुलझाना चाहते हैं। (इनपुट:भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें