फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल 50 हजार से ज्यादा भारतीयों को मिली अमेरिका की नागरिकता, हर साल हो रही बढ़ोतरी

Wed, 19 Sep 2018 08:21 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
US Citizenship
विज्ञापन

अमेरिका ने भले ही वीजा नियमों में बदलाव कर उन्हें और सख्त बना दिया हो, लेकिन भारतीयों को लेकर अमेरिका थोड़ी नरमी जरूर बरत रहा है। यही कारण है कि अमेरिका जाने वालों और वहां की नागरिकता पाने वाले भारतीयों में हर साल बढ़ोतरी होती जा रही है। अमेरिकी विदेश विभाग की सुरक्षा विभाग द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 2017 में 50 हजार से अधिक भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता मिली है। 

विज्ञापन


अमेरिका की ओर से सबसे ज्यादा नागरिकता पाने वालों में भारतीयों का स्थान दूसरा है। इस मामले में मेक्सिको पहले पायदान पर है। पिछले वर्षों के मुकाबले अमेरिका की नागरिकता पाने वाले भारतीयों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद 2017 में यह संख्या बढ़कर 50,802 हो गई है।

इससे पहले 2016 में भी अमेरिकी नागरिकता पाने वाले भारतीयों में बढ़ोतरी हुई थी। उस समय कुल 46,188 भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता मिली थी। 

मेक्सिको की अगर बात करें तो यहां के 1 लाख 18 हजार से ज्यादा नागरिकों को 2017 में अमेरिका की नागरिकता मिली है, जबकि 2016 में यह संख्या 1,03,550 थी। सबसे ज्यादा अमेरिकी नागरिकता पाने वाले देशों की सूची में चीन तीसरे स्थान पर है। वित्त वर्ष 2017 में यहां के 37,674 लोगों को अमेरिकी नागरिकता मिली है, जबकि 2016 में यह संख्या 35,794 थी। 
विज्ञापन


1 अक्टूबर, 2016 से 30 सितंबर, 2017 के बीच कुल 7 लाख लोगों को अमेरिकी सरकार द्वारा नागरिकता दी गई, जिनमें 7 फीसदी भारतीय थे। बता दें कि अमेरिका वीजा नियमों में काफी सख्ती बरत रहा है, इसके बावजूद भारतीयों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 

हालांकि अमेरिका की नागरिकता के लंबित आवेदनों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस समय अमेरिका के पास 7 लाख से ज्यादा नागरिकता के लंबित आवेदन हैं। पिछले वर्षों की अगर बात करें तो 2015 के मुकाबले लंबित आवेदनों की संख्या में 93 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें