फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के विश्वासपात्र रोजर स्टोन रूस संबंधी जांच मामले में गिरफ्तार

Sat, 26 Jan 2019 12:23 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर स्टोन - फोटो : NBC
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विश्वासपात्र रोजर स्टोन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी विशेष वकील रॉबर्ट मूलर द्वारा रूस संबंधी मामले में की जा रही जांच के संदर्भ में हुई है। स्टोन के खिलाफ इस पहले आपराधिक मामले में सात आरोप लगाए गए हैं। इनमें अमेरिकी कांग्रेस में झूठ बोलने और जांच में बाधा डालने का आरोप शामिल है।

विज्ञापन


इस मामले में दावा किया गया है कि ट्रंप के चुनाव प्रचार सहयोगी वर्ष 2016 में इस बात से वाकिफ थे कि हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान से ई-मेल चुराए गए थे और वे उसे जारी करवाना चाहते थे। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि ट्रंप के प्रचार अभियान से जुड़े अज्ञात वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टोन से संपर्क कर चुराए गए ई-मेल जारी करने की तारीख के बारे में पूछा था।

चुराए गए ई-मेल विकिलीक्स ने जारी किए थे। अभियोग में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से हफ्तों पहले चुराए गए इन ई-मेल को विकिलीक्स द्वारा जारी करने के बारे में स्टोन की बातचीत का पूरा ब्योरा है। मूलर ने यह भी कहा था कि क्लिंटन के चुनाव प्रचार अभियान के प्रमुख जॉन पोडेस्टा की इन ई-मेल को रूस के खुफिया अधिकारियों ने हैक किया था। 
विज्ञापन


वैसे अभियोग में स्टोन पर विकिलीक्स और कथित तौर पर ई-मेल हैक करने वाले रूसी अधिकारियों के साथ साठगांठ करने का आरोप नहीं लगाया गया है। उन पर विकिलीक्स के ई-मेल जारी करने के संबंध में अपने बयानों में हेरफेर और गलतबयानी का आरोप लगाया गया है। अभियोग में आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस की खुफिया मामलों से संबंधित समिति के सामने गलतबयानी की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें