अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी वैनेसा ट्रंप के साथ तलाक के मामले में सुनवाई के लिए न्यूयॉर्क शहर स्थित एक अदालत पहुंचे।
इस दौरान वैनेसा जूनियर ट्रंप से दूरी बनाकर चलती दिखीं। ऐसे में दोनों के बीच मनमुटाव साफ नजर आया। वैनेसा ने इसी साल मार्च में तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसके बाद, उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा था कि वे हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे लेकिन वैवाहिक जीवन आगे नहीं बढ़ सकता।
दोनों का कहना था कि हमने आपसी सहमति से तलाक लेने का विचार किया है। हालांकि अदालत ने नियमों के अनुसार दोनों को कुछ समय साथ में बिताने का वक्त दिया है। बता दें कि 2007 में इस हाईप्रोफाइल जोड़े को बच्चा भी हुआ था।