'अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर अस्थाई रोक लगाने की बात दोहराई'
- फोटो : BBC
ऑरलैंडो के नाइटक्लब में गोलीबारी के बाद अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीवार डोनल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर अस्थाई रोक लगाने की बात दोहराई है। न्यूहैम्पशायर में ट्रम्प ने कहा कि अमरीकी आप्रवासन प्रणाली बेकार है, इसी की वजह से ऑरलैंडो में गोलीबारी करने वाले हमलावर के परिवार को अफनिस्तान से अमेरिका आने की इजाजत मिली। उन्होंने कहा कि अगर वो राष्ट्रपति बने तो इस समस्या को सुलझाएंगे।
मौजूदा प्रणाली की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका में और संभावित हत्यारों को आने दिया जा रहा है। ट्रम्प ने कहा कि हम हजारों-हजार लोगों को अमेरिका में आने की इजाजत नहीं दे सकते, इनमें से कई लोग उसी बर्बर हत्यारे जैसी सोच रख सकते हैं।''
'ऑरलैंडो में हमला करने वाले बंदूकधारी के बारे में मुस्लिम समुदाय के लोगों को पता था'
चरमपंथियों के हाथ में असॉल्ट राइफ़लें आने से रोकने के उपाय करने की बात भी कही
- फोटो : REUTERS
मुस्लिम समुदाय पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ऑरलैंडो में हमला करने वाले बंदूकधारी के बारे में मुस्लिम समुदाय के लोगों को पता था, लेकिन उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन पर निशाना साधते हुए ट्रम्प ने कहा कि बच-बचके बयान देने से खुलकर इस पर बात करने या कोई कदम उठाने में अड़चन आती है।
वहीं राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने वादा किया कि अगर वो राष्ट्रपति बन जाती हैं तो ऐसे 'अकेले हमला करने वालो' की पहचान करने और उन्हें रोकने को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन को सीरिया और इराक़ में चरमपंथी संगठन के ख़िलाफ़ सफलता मिली है ऐेसे में आईएस हमले तेज़ कर सकता है। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की गलियों और सड़कों पर कोई जगह नहीं है। उन्होंने चरमपंथियों के हाथ में असॉल्ट राइफ़लें आने से रोकने के उपाय करने की बात भी कही।