फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटडाउन का सामना कर रहे ट्रंप ने कहा- रसोइये छुट्टी पर हैं, नहीं तो बड़ी पार्टी देता

Wed, 16 Jan 2019 04:35 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस के डाइनिंग हॉल में फास्ट फूड के साथ - फोटो : Social Media, Facebook
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को नेशनल कॉलेज फुटबाल चैंपियन टीम क्लेमसन टाइगर्स को पार्टी दी और उसमें ऐसी बात कह दी जिससे अमेरिका की खस्ता हालत का पता चलता है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित इस फास्ट फूड पार्टी में खुद खिलाड़ियों को फास्ट फूड परोसा। 

विज्ञापन


पिछले हफ्ते क्लेमसन टाइगर्स ने अलाबामा को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। ट्रंप ने विजेता टीम से कहा, "शटडाउन के कारण व्हाइट हाउस में कैटरिंग स्टाफ छुट्टी पर है। इसलिए मैं बड़ी पार्टी नहीं दे सका। मैं 300 से अधिक बर्गर, फ्राइज और पिज्जा के साथ आपका स्वागत करता हूं। ये सभी फास्ट फूड मुझे पसंद हैं। मैंने इस फास्ट फूड पार्टी का इंतजाम अपने खर्च पर किया है। मैं शटडाउन के कारण खिलाड़ियों की पार्टी रद्द नहीं करना चाहता था।" 

दरअसल अमेरिका आर्थिक तंगहाली से गुजर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की अपनी मांग पर अड़े हैं। इसके लिए बीते साल 22 दिसंबर को ट्रंप प्रशासन ने 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 35,000 करोड़ रुपये) का बजट दिया था, जो विपक्ष की आपत्ति के कारण पास नहीं हुआ। जिसके बाद अमेरिका को शटडाउन का सामना करना पड़ रहा है। जिससे करीब चार लाख सरकारी कर्मचारी बिना वेतन छुट्टी पर हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कई बार ये भी कहा है कि वह राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर देंगे और रक्षा विभाग के लिए आवंटित पैसे में से जो बचा है, उससे दीवार का निर्माण कराएंगे। 

अमेरिकी सूचना विभाग के मुताबिक शटडाउन के कारण 12 सरकारी विभागों में से 9 में कामकाज ठप है।

किस विभाग के कितने कर्मचारी छुट्टी पर

 

विभाग छुट्टी पर कर्मचारी
होमलैंड सिक्योरिटी 245405
न्यायपालिका 113546
कृषि 95383
ट्रेजरी 87086
इंटीरियर 76294
परिवहन 54179
कॉमर्स 45990
पर्यावरण 19972
शहरी विकास 7497

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें