फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन ने विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल के पद से हटाया

Sat, 22 Apr 2017 04:45 PM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
विज्ञापन
विवेक मूर्ति
विज्ञापन
भारतीय मूल के विवेक मूर्ति को ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को सर्जन जनरल के पद से मुक्त कर दिया। उनकी जगह उनकी सहायक नर्स सिलविया ट्रेंट-एडम्स को अमेरिका की नई सर्जन जनरल बनाया गया है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एक भारतीय बना अमेरिका का सबसे बड़ा डॉक्टर

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंट ह्यूमन सर्विसेज ने विवेक मूर्ति से अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था। आपको बता दें कि मूर्ति को ओबामा के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान अमेरिका का सर्जन जनरल बनाया गया था। वो अमेरिका के 19वें सर्जन जनरल थे। इसके अलावा वो यूएस पब्लिक हेल्थ सर्विस कमिशन कॉर्प के अध्यक्ष भी हैं, हालांकि अभी उनके यूएस पब्लिक हेल्थ सर्विस कमिशन कॉर्प का सदस्य बने रहने की संभावना है।  Thank you America for the privilege of a lifetime. I have been humbled and honored to serve as your #SurgeonGeneral. https://t.co/i15l9efWUb — Vivek Murthy (@vivek_murthy) April 22, 2017
विज्ञापन



मूर्ति की सहायक सिलविया ट्रेंट एडम्स जिन्हें वर्तमान सर्जन जनरल बनाया गया है वो ये पदभार ग्रहण करने वाली पहली महिला नर्स हैं। 
ये भी पढ़ें- भारतीय मूल का ये शख्स बना पूरे अमेरिका का डॉक्टर

शुक्रवार शाम को ही ट्रेंट-एडम्स को सर्जन जनरल के अधिकारिक ट्विटर और फेसबुक पेज पर अमेरिका का सर्जन जनरल घोषित कर दिया गया। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मूर्ति को इस पद से पदच्युत क्यों कर दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें