फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी शार्क से हुआ गोताखोरों का आमना-सामना

Tue, 22 Jan 2019 02:57 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
White Shark
विज्ञापन

अमेरिका के हवाई द्वीप पर कुछ गोताखोरों का आमना-सामना ग्रेट व्हाइट शार्क से हो गया। ये गोताखोर ना सिर्फ उस शार्क से बचने में कामयाब रहे बल्कि उन्होंने उसके साथ कुछ तस्वीरें भी ली। वहां से लौटने के बाद उन्होंने ये कहानी और तस्वीरें दुनिया से साझा की। हालांकि, कुछ गोताखोर उस शार्क के बेहद करीब चले गए थे और उन्होंने उसे छुआ भी।

विज्ञापन


सबसे बड़ी शार्क कही जाने वाली ग्रेट व्हाइट शार्क करीब 20 फीट (6 मीटर) लंबी थी और उसका वजन करीब 2.5 टन था। एक गोताखोर ओशियन रेमजी ने बताया कि वो टाइगर शार्क का वीडियो बना रहे थे, ये टाइगर शार्क मृत व्हेल को खा रही थी। रेमजी ने बताया कि वह एक बहुत ही सुंदर और कोमल विशालकाय शार्क थी। उन्होंने कहा कि शार्क हमारी बोट से अपनी पीठ को खुजला रही थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें