फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों विवादों में घिरीं गायिका बेयोंसे?

Fri, 25 Jan 2013 10:07 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में गायिका बेयोंसे ने सजीव गीत पेश किया था या फिर वो सिर्फ रिकॉर्डेड गीत पर होंठ चला रही थीं, अब इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह पर बेयोंसे को अपने बैंड के साथ प्रस्तुति का मौका मिला था।

मैरिन कोर्प बैंड की एक महिला प्रवक्ता ने ‘द टाइम्स’ को बताया कि ऐन वक्त पर ये फैसला लिया गया था कि बेयोंसे पहले से रिकॉर्ड किए गए ट्रैक पर गुनगुनाएंगी।

लेकिन बेयोंसे की इस प्रस्तुति को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है और इस विवाद को खुद उनके ही बैंड ने जन्म दिया है।

विवाद
हालांकि बीबीसी से बातचीत में मैरिन कोर्प बैंड ने साफ किया कि मैरिन बैंड में कोई भी इस स्थिति में नहीं है कि वो आंक सके कि गीत सजीव पेश किया गया या प्री रिकॉर्डेड था।
विज्ञापन


'द टाइम्स’ में जब ये विवादित रिपोर्ट छापी गई कि गायिका बेयोंसे ने गाने पर मूक अभिनय किया था तो देखते ही देखते खबर पूरी दुनिया में छा गई। अखबार ने बैंड की एक महिला प्रवक्ता के हवाले से ये खबर छापी थी।

हालांकि बैंड ने बीबीसी से बातचीत में ये साफ किया है कि किसी आपात स्थिति के लिए उन्होंने राष्ट्रगान को रिकॉर्ड करके रखा था।

वैसे कलाकार बड़े कार्यक्रम के दौरान अकसर गीत को रिकॉर्ड कर उस पर मूक भूमिका करते हैं। बराक ओबामा ने दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी और दुनिया भर में लाखों लोगों ने इसका टीवी पर सीधा प्रसारण देखा था। बेयोंसे की तारीफ राष्ट्रपति की पत्नी मिशेल ओबामा ने भी की थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें