फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNN की एंकर ने भारतीय मूल की स्पेलिंग बी विजेता का उड़ाया मजाक

Mon, 05 Jun 2017 07:20 PM IST
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
विज्ञापन
अनन्या विनय - फोटो : ht
विज्ञापन
सीएनएन की एक एंकर ने एक प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी प्रतियोगिता की विजेता भारतीय मूल की लड़की अनन्या विनय के खिलाफ कथित तौर पर ‘नस्ली’ टिप्पणी की है। एंकर ने अनन्या की संस्कृत की जानकारी संबंधी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी। 
विज्ञापन


सीएनएन के दो एंकर क्रिस क्यूओमो और एलिसिन कैमरोटा कैलीफोर्निया की निवासी विनय का इंटरव्यू ले रहे थे। इंटरव्यू खत्म होने के बाद कैमरोटा ने विनय से कहा कि वह ‘कोवफेफे’ शब्द की स्पेलिंग बताएं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया में इस शब्द का इस्तेमाल किया था। इस पर छठी क्लास में पढ़ने वाली विनय ने शब्द को परिभाषित करने के लिए कहा और इस शब्द की उत्पत्ति जानना चाहा।

इस पर दोनों एंकर ने ‘अस्पष्ट’ जवाब दिया। थोड़ी कोशिश करने के बाद विनय ने इस शब्द की स्पेलिंग बताई। इस पर कैमरोटा ने कहा, ‘यह एक बकवास शब्द है। इसलिए हम निश्चित नहीं हैं कि क्या इसकी उत्पत्ति उस संस्कृत से हुई है, जिसका इस्तेमाल शायद आप करती रही हैं। इसलिए मैं नहीं जानती।’ विनय ने पिछले सप्ताह प्रतिष्ठित ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता में जीत हासिल की। छठी कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा ने ‘मैरोकेन’ शब्द की सही स्पेलिंग बताई और भारतीय मूल के समुदाय से इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाली 13वीं विजेता बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें