फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटागन रिपोर्ट का दावा, राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है जलवायु परिवर्तन

Sat, 19 Jan 2019 02:31 PM IST
Shani Mishra एएफपी, वाशिंगटन
विज्ञापन
पेंटागन
विज्ञापन

पेंटागन ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अमेरिका के कई प्रमुख सैन्य संस्थानों को जलवायु परिवर्तन के चलते बढ़ती समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आलोचकों ने समस्या को कमतर बताने के लिए इसे नकार दिया है।

विज्ञापन


22 पन्नों की रिपोर्ट में अमेरिका के आस-पास के 79 प्राथमिकता वाले सैन्य केंद्रों पर गौर किया गया और इनमें से कई के बाढ़ एवं जंगल की आग के साथ ही मरुस्थलीकरण, सूखे एवं बर्फ पिघलने के असर की चपेट में आने की आशंका देखी गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है जो रक्षा मंत्रालय के मिशनों, अभियान संबंधी योजनाओं एवं संस्थानों पर संभवत: असर डाल सकता है। रिपोर्ट में देखा गया कि 79 में से दो तिहाई संस्थानों के बार-बार आने वाली बाढ़ से प्रभावित होने और आधे से ज्यादा के मौजूदा या भविष्य में पड़ने वाले सूखे से घिरने की आशंका है।
विज्ञापन


लेकिन आलोचकों ने रिपोर्ट में ब्यौरे नहीं देने को लेकर इसे खारिज किया है। उनका कहना है कि इसमें हाल में आए उन तूफानों का जिक्र नहीं है जिसने अमेरिकी सैन्य केंद्रों को तबाह या क्षतिग्रस्त कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें