फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के इस्तीफे की खबर उड़ी, बंटे नकली वाशिंगटन पोस्ट

Thu, 17 Jan 2019 06:10 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वॉशिंगटन पोस्ट अखबार की नकली प्रतियां
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधियों ने बुधवार को एक अजब कारनामा कर डाला। विरोधियों ने ट्रंप के पद से इस्तीफा देने की अफवाह उड़ा दी और एक नामी अखबार के नकली विशेष संस्करण में इस खबर को छापकर उसे वाशिंगटन डीसी के डाउनटाउन इलाके में व्हाइट हाउस के करीब चारों तरफ के इलाके में बंटवा दिया। द वाशिंगटन पोस्ट अखबार के इस नकली संस्करण के मुख्यपृष्ठ पर छह कॉलम में ट्रंप के इस्तीफे को मुख्य खबर बनाया गया था, जिसका शीर्षक ‘अनप्रेसिडेंटिड : ट्रंप हेस्टली डिपार्ट्स व्हाइट हाउस, एंडिंग क्राइसिस’ लिखा गया था। लीसा चुंग की तरफ से लिखी हुई खबर में दावा किया गया था कि ट्रंप 30 अप्रैल, 2019 को व्हाइट हाउस छोड़ देंगे। 

विज्ञापन


हालांकि अखबार छापने की तारीख के स्थान पर 1 मई, 2019 लिखा गया था। खबर में लिखा गया था कि उपराष्ट्रपति माइक पेंस अपनी दादी मां की बाइबिल पर हाथ रखकर अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। व्हाइट हाउस के 17वें कोने और पेनसिल्वेनिया एवेन्यु में एक महिला लोगों को बुला-बुलाकर मुफ्त में इस अखबार को बांटती देखी गई। बता दें कि वाशिंगटन पोस्ट अखबार को राष्ट्रपति ट्रंप कई बार फर्जी खबर वाला मीडिया संस्थान करार दे चुके हैं, लेकिन बुधवार को वाशिंगटन पोस्ट प्रबंधन ने तत्काल ट्रंप के इस्तीफे की खबर को खारिज किया और लोगों को ट्वीट के जरिए यह अखबार नकली होने की जानकारी दी।

इस्तीफे पर नई दिल्ली में जश्न मनने का दावा

नकली वाशिंगटन पोस्ट की मुख्य खबर के एक हिस्से में दावा किया गया था कि ट्रंप के इस्तीफे से पूरी दुनिया में जश्न का माहौल है। खासतौर पर ट्रंप के व्हाइट हाउस छोड़ने से नई दिल्ली में खुशियां मनाई जा रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों ट्रंप ने भारत की तरफ से अफगानिस्तान में किए जा रहे कामों का मजाक उड़ाया था। नकली अखबार में कई अन्य रिपोर्टरों के नाम से लेख छापे गए थे, जिनमें दो भारतवंशी अमेरिकी पत्रकार हरिता जडेजा और सुजन पटेल का भी नाम था। एक लेख नामी न्यूज एजेंसी एसोसिएटड प्रेस के हवाले से होने का दावा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें