फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर पाक मीडिया के दावे की चीन ने निकाली हवा

Fri, 23 Sep 2016 05:17 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग/ न्यूयार्क
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
चीन ने पाकिस्तान की उस मीडिया रिपोर्ट से दूरी बनायी है। जिसमें कहा गया था कि चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर चीन पाकिस्तान के साथ है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू कांग ने कहा कि चीन के प्रधानमंत्री ने 21 सितंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रिश्तों के साथ साथ साझा हित के अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर  बातचीत हुई। कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को समर्थन देने के ली के समथर्न देने संबंधी रिपोर्टों के संबंध में चीन प्रवक्ता जवाब दे रहे थे। 

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर चीन के प्रवक्ता ने कहा, ‘कश्मीर का मुद्दा लंबे समय से बना हुआ है। हमारा रूख हमेशा समान रहा है। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षकार बातचीत के जरिए इस मुद्दे को शांतिपूर्ण हल निकालेंगे। हमें कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति के लिए चिंतित है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मीडिया की कवरेज में कश्मीर और उड़ी आतंकी हमले का जिक्र नहीं

- फोटो : file photo
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने चीनी समकक्ष ली केकियांग से मुलाकात की। कश्मीर में तनाव और उड़ी हमले का मामला चीन की सरकारी मीडिया की कवरेज से गायब रहा। जबकि पाकिस्तान मीडिया दावा कर रहा था कि चीन के प्रधानमंत्री ने नवाज शरीफ को कहा था कि कश्मीर मुद्दे पर चीन पाकिस्तान के साथ है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि सुंयक्त राष्ट्र महासभा के इतर केकियांग और शरीफ के बीच मुलाकात हुई। केकियांग ने कहा कि चीन और पाक की दोस्ती अटूट है। दोनों देश एक मजबूत रणनीतिक भागीदार है। जो एक दूसरे के सहयोग मजबूती से समथर्न करते हैं। चीन के पीएम ने कहा कि चीन पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को और नई ऊचाइंयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चीन का मुख्य ध्यान चीन- पाकिस्तान आर्थिक गलियारे  के निर्माण को तेजी से करना है। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ली ने शरीफ से आग्रह किया कि दोनों देशों को इस कॉरीडोर के निर्माण के साथ-साथ ग्वादर पोर्ट के निर्माण में भी तेजी लानी चाहिए और औद्योगिक पार्क में और अधिक कंपनियों का निर्माण करना चाहिए।

केकियांग ने कहा कि चीन पाकिस्तान के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर अपने संबंधों को और गहरा करना चाहता है। शिन्हुआ की रिपोर्ट में दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान कश्मीर और उड़ी हमले के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया जैसा कि पाकिस्तानी मीडिया दावा कर रही है।
इससे पहले पाकिस्तानी अखबार डॉन ने दावा करते हुए कहा था कि चीनी पीएम ने पाकिस्तान को भरोसा देते हुए कहा कि वो कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ हैं। चीन पीएम ने कह्रा ‘हम कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं और इसके लिए हम हर मंच पर पाकिस्तान के लिए बोलेंगे। पाकिस्तान खुद आंतक से पीड़ित रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें