फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के चार प्रांतों में ‘माइकल’ तूफान ने ली कम से कम 30 लोगों की जान

Wed, 17 Oct 2018 12:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hurricane Florence
विज्ञापन

अमेरिका के चार प्रांतों में ‘माइकल’ तूफान की चपेट में आने से कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। मंगलवार को नए स्थानीय अनुमान में यह जानकारी दी गई। शेरिफ टॉमी फोर्ड ने स्थानीय मीडिया को बताया कि फ्लोरिडा के बे काउंटी में 12 शव बरामद किए गए जिससे प्रांत में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। 

विज्ञापन


‘चौथी श्रेणी’ के इस तूफान ने जब फ्लोरिडा में मेक्सिको की खाड़ी के पास दस्तक दी तो 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। इस तूफान की चपेट में आने से जॉर्जिया में एक, उत्तरी कैरोलिना में तीन और वर्जीनिया में छह लोग मारे गए।

‘माइकल’ तूफान ने फ्लोरिडा में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है और अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि ज्यादा प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान अभी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें