फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खशोगी की हत्या में शामिल अधिकारियों का वीजा खत्म करेगा अमेरिका

Wed, 24 Oct 2018 11:28 AM IST
भाषा, वाशिंगटन, अमर उजाला
विज्ञापन
जमाल खशोगी
विज्ञापन

अमेरिका ने सऊदी अरब के उन अधिकारियों का अमेरिकी वीजा रद्द करने की घोषणा की है जो पत्रकार जमाल खशोगी की ‘हत्या’ में कथित तौर पर शामिल हैं। सऊदी अरब ने स्वीकार किया है कि तुर्की के इस्तांबुल में उसके वाणिज्य दूतावास में 59 वर्षीय इस पत्रकार की हत्या हुई।

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने संवाददाताओं को बताया कि अमेरिका इस मामले से जुड़े हर महत्वपूर्ण तथ्य की मांग करता रहेगा और अपनी देश की संसद और अन्य देशों के साथ मिलकर अमेरिका उन लोगों को जिम्मेदार ठहराने के लिए काम करेगा जो इस हत्या में शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास इस मामले से संबंधित जो जानकारियां हैं, उस पर प्रशासन उचित कार्रवाई कर रहा है। पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिका ने खशोगी की हत्या में शामिल कम से कम कुछ लोगों की पहचान की है। इन लोगों में सऊदी अरब की खुफिया सर्विस, रॉयल कोर्ट और सऊदी विदेश मंत्रालय के लोग हैं। 
विज्ञापन


खशोगी का ताल्लुक पहले सऊदी अरब के शाही परिवार से था लेकिन बाद में वह वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के आलोचक हो गए। अपनी होने वाली शादी से जुड़ा दस्तावेज लेने के लिए खशोगी दो अक्टूबर को इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास गए जहां से वह लापता हो गए थे। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोहम्मद बिन सलमान के रुतबे को गहरी चोट पहुंचाई है। 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें