फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकायदा ने अमेरिकी पत्रकार को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अल क़ायदा चरमपंथियों के क़ब्ज़े से छुड़ाए जाने की कोशिशों में अमेरिकी पत्रकार ल्यूक सोमर्स की मौत हो गई है। अल क़ायदा ने अग़वा किए गए ल्यूक सोमर्स को यमन में रखा था। अमेरिका ने उन्हें बचाने के लिए सैन्य अभियान चलाया था, जो नाकाम रहा।
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, "छापे के दौरान ल्यूक सोमर्स को अपहरणकर्ताओं ने गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।"

ल्यूक की बहन लूसी सोमर्स ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से कहा है, "एफ़बीआई ने उन्हें ल्यूक की मौत की जानकारी दी है।" ब्रिटेन में पैदा हुए ल्यूक सोमर्स को यमन में 2013 में अग़वा किया गया था।

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में वह अपनी रिहाई के लिए मदद मांगते दिखे थे। इसके बाद सोमर्स की मां और उनके भाई ने अपहर्ताओं से वीडियो अपील की थी कि वो ल्यूक को रिहा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें