एयर कनाडा फ्लाइट जो कि जमैका से टोरेंटो की तरफ जा रही थी उसे डाइवर्ट करने के बाद ऑरलेंडो में लैंड कराया गया। अचानक ही एक यात्री फ्लाइट में हंगामा करने लगा और उसने कॉफी पॉट से फ्लाइट क्रू पर हमला कर दिया।
आरोपी का हंगामा यहीं नहीं रुका उसने यात्रा के दौरान ही आपातकालीन दरवाजा भी खोलने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक 33 साल के ब्रैंडम कॉर्नेया ने गर्म कॉफी से भरे पॉट से यात्रियों और क्रू मेम्बर्स पर हमला किया। पुलिस के मुताबिक कॉर्नेया ने कहा कि वो सभी को नीचे ले जाना चाहता था। उसने कहा कि प्लेन को लैंड कराने के लिए एक ही व्यक्ति काफी होता है। इस वजह से वह एग्जिट डोर को खोलने की कोशिश करना लगा।
आरोपी के इस हंगामे के बाद फ्लाइट क्रू ने प्लेन को डाइवर्ट करते हुए ऑरलेंडों में उतारने का फैसला किया। फ्लाईट की लैंडिंग के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वो आरोपी इस हकरत से सकते में आ गए थे।