याहू पेजर के साथ हुई सफर की शुरूआत
याहू ने अपनी इंस्टेंट मेसेजिंग सेवा की शुरूआत तीन मार्च 1998 को याहू पेजर नाम से की थी। इसके अगले ही साल 1999 में इसका नाम बदलकर याहू मैसेंजर कर दिया गया। अगस्त-2000 में 3.0 वर्जन में इसके साथ ग्राफिकल इमोजी जोड़ी गईं और 5.0 वर्जन में ठीक दो साल बाद इसमें एनिमेटेड इमोजी ने जगह पाई।
अगस्त-2004 में यह विंडोज 95 को भी सपोर्ट करने लगा। 7.0 वर्जन में 2005 में इसका नाम बदलकर याहू मेसेंजर विद वॉइस करते हुए इसमें कई फीचर जोड़े गए। लेकिन 2006 में इसका नाम दोबारा याहू मेसेंजर कर दिया गया।
एक नजर
1998 - याहू पेजर लांच
1999 - याहू मेसेंजर के रूप में रीलांच
2001 - 1.1 करोड़
2003 - 1.7 करोड़
2006 - 1.93 करोड़
2007 - 6.2 करोड़
2009 - 12.26 करोड़
2012 - मैसेंजर से सार्वजनिक चैट रूम हटाया
2014 - गेम हटाए गए
2015 - अनसेंड फीचर के साथ नया वर्जन आया
2018 - शट डाउन