फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: बंदूकधारी ने बैंक में की अंधाधुंध फायरिंग, भारतीय समेत तीन की मौत, हमलावर ढेर

Fri, 07 Sep 2018 09:53 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Cincinnati bank firing
विज्ञापन

अमेरिका के सिनसिनाटी शहर में एक बैंक में गुरुवार को एक बंदूकधारी ने अंधाधुध फायरिंग कर तीन लोगों की हत्या कर दी, जिसमें एक भारतीय भी शामिल है। मृतकों की पहचान फेलिप काल्डरन (48) और रिचर्ड न्यूकमर (64) के रूप में हुई है। वहीं, हमलावर की पहचान 29 वर्षीय ओमर एनरिक सांता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को भी मार गिराया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इस गोलीबारी में 4 लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें सिनसिनाटी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने बताया कि हमलावर बैंक के अंधाधुंध गोलियां बरसाता हुए बैंक के अंदर घुस गया और फायरिंग करता रहा। इस दौरान बैंक के अंदर मौजूद लोग तुरंत जमीन पर लेट गए। ठीक उसी वक्त एक बाहरी महिला बैंक के अंदर घुस गई, जबकि लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उनकी बातों को सुना नहीं। हमलावर ने उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में पृथ्वीराज कांडेपी नामक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। कांडेपी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले थे। न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती ने पीटीआई को बताया कि कंसुलेट, पुलिस और कांडेपी के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है। 
विज्ञापन


उत्तर अमेरिका तेलुगू एसोसिएशन (टाना) के एक सदस्य ने बताया कि कांडेपी बैंक में सलाहकार के रूप में काम करते थे। उन्होंने बताया कि उनका शव भारत भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें