फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QUAD Fellowship: क्वाड फेलोशिप के तहत अमेरिका ने भारत से 25 छात्रों को चुना, कहा- हमारा भविष्य अच्छे हाथों में

Sat, 10 Dec 2022 08:49 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन

सार

सुलिवन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि आज हम 100 विविध, बहुविषयक, प्रेरक और असाधारण छात्रों के समूह का स्वागत करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Jake Sullivan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्वाड फैलोशिप के तहत भारत से 25 छात्रों को चुन लिया है। फैलोशिप के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका से 25-25 सभी देशों से कुल मिलाकर 100 छात्रों को लिया जाता है। फैलोशिप के लिए चुने जाने पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के क्वाड फेलो के पहले दस्ते को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि युवा फेलो क्वाड देशों को और करीब लाएंगे। क्वाड देशों के नेताओं ने इस साल मई में ‘क्वाड फेलोशिप’ शुरू की थी, जो अपनी तरह का पहला छात्रवृत्ति कार्यक्रम है। इसे चारों सदस्य देशों के अगली पीढ़ी के वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों के बीच संवाद कायम करने के मकसद से तैयार किया गया है।

सुलिवन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि आज हम 100 विविध, बहुविषयक, प्रेरक और असाधारण छात्रों के समूह का स्वागत करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। इनमें प्रत्येक क्वाड देश के 25-25 छात्र शामिल हैं, जो महान एसटीईएम पेशेवरों की अगली पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन


सुलिवान ने कहा कि इनमें से प्रत्येक फेलो ने हमारे चार महान लोकतंत्रों के बीच नवाचार और सहयोग को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। उन्होंने हिंद प्रशांत क्षेत्र के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए एक बेहतर कल बनाने की दिशा में उत्साह का प्रदर्शन भी किया है। साथ ही कहा कि हमें विश्वास है कि हमारा भविष्य अच्छे हाथों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें