फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : सेंसस 2020 में सिखों की अलग जातीय समूह के तौर पर होगी गिनती

Wed, 15 Jan 2020 01:59 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका की साल 2020 की जनगणना में सिख समुदाय को पहली बार अलग जातीय समूह के तौर पर गिना जाएगा। सेन डिएगो के सिख समुदाय के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए इसे मील का पत्थर बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के प्रयासों को फल मिल गया है। इससे अमेरिका में रहने वाले न केवल सिख समुदाय बल्कि अन्य जातीय समूहों के लिए भी आगे बढ़ने का रास्ता प्रशस्त किया है। 

मालूम हो कि यूनाइटेड सिख समुदाय का प्रतिनिधिमंडल कई बार अमेरिकी जनसंख्या गणना विभाग से मिलता रहा। इसी छह जनवरी को उसने सैन डिएगो में मुलाकात की। युनाइटेड सिख के मुताबिक मौजूदा समय में अमेरिका में करीब दस लाख सिख रह रहे हैं। ।

विज्ञापन

धार्मिक भित्तिचित्र बनाकर खराब किया गुरुद्वारा

अमेरिका में सिखों के प्रति एक और घृणात्मक अपराध सामने आया है। कुछ लोगों ने कैलीफोर्निया के ओरेंजवेल में स्थित एक गुरुद्वारे में धार्मिक चिह्न का भित्तिचित्र बनाकर उसे खराब कर दिया। अमेरिका में सिखों के अधिकारों का पैरवी करने वाले सबसे पुराने संगठन सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजूकेशन फंड ने इस घटना की निंदा की है ।

गुरु मान्यो ग्रंथ गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने बताया कि सोमवार को लोगों ने पाया कि गुरुद्वारे के बाहर एक धार्मिक चिह्न का भित्तिचित्र बनाने के साथ ही ‘व्हाइट पावर’ लिखा हुआ है। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद डॉ अमी बारा ने गुरुद्वारे में भित्तिचित्र बनाए जाने की कड़ी निंदा की है। 

गुरु मान्यो ग्रंथ गुरुद्वारा साहिब संगत की डिंपल कौर ने बताया कि हमने यहां पिछले साल दिसंबर के मध्य में अपनी सेवाएं शुरू की थी। जनवरी 10 से 12 के दौरान हमने बिना किसी परेशानी के इसे आधिकारिक तौर पर खोल दिया। इससे पहले यहां कोई नकारात्मक माहौल नहीं था। 

वहीं हरबंस सिंह ने कहा कि यह कार्य अज्ञानी लोगों ने किया, जो अपने बारे में नहीं जानते और न ही कुछ सीखना नहीं चाहते हैं। अगर उन्हें सिख धर्म की जानकारी होती तो वे ऐसा नहीं करते। एक बार वे हमें जान जाएंगे तो वे हमसे प्यार करेंगे।

अपार्टमेंट की छत से गिरकर भारतवंशी छात्र की मौत

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में विश्वविद्यालय के एक होनहार 23 वर्षीय भारतवंशी मेडिकल छात्र की अपार्टमेंट की छतों पर खतरनाक तरीके से कूदने के दौरान गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ड्रेक्सल कॉलेज ऑफ मेडिसिन में तीसरे वर्ष के छात्र विवेक सुब्रमणि शनिवार को बटनवुड स्ट्रीट के 1200 ब्लॉक में मृत पाया गया। 

द फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर ने विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जॉन फ्राई के हवाले से कहा कि ‘किसी युवक की मौत पर भावना को व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं होता है, और विशेष रूप से तब जब युवक बहुत होनहार हो।’ विश्वविद्यालय ने अपने एक बयान में कहा कि सुब्रमणि एक बालकनी से गिर गया और गिरने के समय वह अपने दो दोस्तों के साथ था। दोनों छात्र भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। 

हालांकि, पुलिस के बयान ने छात्र की मौत पर दिए विश्वविद्यालय के स्पष्टीकरण का खंडन किया। पुलिस के अनुसार, सुब्रमणि के दोस्तों ने उन्हें बताया कि वे अपने अपार्टमेंट की छतों पर कूद रहे थे। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल जमीन पर गिर गया। उन्होंने यह भी बताया कि उस रात उन्होंने शराब पी थी।
विज्ञापन

गोलीबारी की जांच के बाद 21 सऊदी सैन्य प्रशिक्षकों की वापसी  

अमेरिका पिछले महीने गोलीबारी में तीन नाविकों के मारे जाने की घटना की जांच के बाद 21 सऊदी सैन्य प्रशिक्षुओं को खाड़ी देश वापस भेज रहा है। अटॉर्नी जनरल बिल बर्र ने बताया कि 21 सऊदी सैन्य प्रशिक्षुओं के पास जिहादी और बाल पॉर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री मिली है। इन सभी को फ्लोरिडा सैन्य अड्डे में वायु सेना प्रशिक्षण से निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें