फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: 1971 बांग्लादेश नरसंहार खुलासे पर पाकिस्तान ने दी हिंदू-अमेरिकी संगठन को धमकी

Sat, 29 May 2021 02:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • ‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ (एचएएफ) ने कहा कि उसे पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) के ‘वेब एनालिसिस डिवीजन’ से एक पत्र मिला है जिसमें उससे बंगाली हिंदू जिनोसाइड नाम का वेब पेज 24 घंटों में हटाने के लिए कहा गया है
विज्ञापन
पाकिस्तान-अमेरिका के फ्लैग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक प्रतिष्ठित हिंदू-अमेरिकी पैरोकार समूह का आरोप है कि बांग्लादेश के 1971 नरसंहार में पाकिस्तानी सेना की भूमिका का खुलासा करने वाली हाल ही में शुरू हुई एक वेबसाइट के लिए पाकिस्तान ने उसे धमकी दी है।

विज्ञापन


‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ (एचएएफ) ने कहा कि उसे पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) के ‘वेब एनालिसिस डिवीजन’ से एक पत्र मिला है जिसमें उससे बंगाली हिंदू जिनोसाइड नाम का वेब पेज 24 घंटों में हटाने के लिए कहा गया है। इसमें तत्कालीन पश्चिमी पाकिस्तानी (अब आधुनिक पाकिस्तान) सेना के नरसंहार की जानकारियां हैं।

एचएएफ की मानवाधिकार निदेशक दीपाली कुलकर्णी ने बताया कि पत्र में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार इस वेब पेज को पाकिस्तान में ‘हटा या ब्लॉक’ कर देगी। करीब 10 महीने तक चले नरसंहार अभियान में 20-30 लाख लोग मारे गए थे, दो से चार लाख महिलाओं से बलात्कार किया गया और एक करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए, जिनमें से ज्यादातर हिंदू थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें