कोरोनावायरस से लड़ने के लिए अमेरिका ने चीन और अन्य देशों को 715 करोड़ की मदद देने की पेशकश की है। बता दें कि कोरोनावायरस से चीन में अब तक 719 लोगों की मौत हो गई है।
US offers $100 million to China, other countries to fight #coronavirus: AFP news agency pic.twitter.com/gFWRurCf3U
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इसपर बयान देते हुए कहा कि यह प्रतिबद्धता अमेरिकी निजी क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों लोगों के साथ-साथ अमेरिका के मजबूत नेतृत्व को प्रदर्शित करता है। उन्होंने आगे कहा कि हम बाकी दुनिया से भी अपील करते हैं कि वे भी हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर काम करें ताकि हम इस बढ़ते खतरे पर जल्द से जल्द काबू पा सकेंगे।
मुंबई बंदरगाह पर आने वाले जहाजों पर चालक दल के सदस्यों (क्रू ) में अगर कोई चीनी नागरिक है तो उसे भारत में उतरने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा को देखते हुए जहाज को यहां अपना कूड़ा फेंकने की इजाजत भी नहीं होगी। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन संजय भाटिया ने इन प्रतिबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां आने वाले किसी जहाज में चीन के क्रू सदस्य का पहले मेडिकल चेकअप होगा और उसे स्वास्थ्य अधिकारी के पास भेजा जाएगा ।