फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : रहस्यमय क्षुद्रग्रहों से सौर मंडल निर्माण की गुत्थियां सुलझाएगा नासा का लूसी अभियान, सात ट्रोजन उपग्रहों का करेगा अध्ययन

Sun, 17 Oct 2021 05:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, केप कैनावेरल

सार

एटलस-5 रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में भेजा गया लूसी अंतरिक्ष यान 12 वर्ष तक सक्रिय रहते हुए करीब 6.3 अरब किलोमीटर की यात्रा करेगा। इस पूरे अभियान में 73 अरब रुपये (981 मिलियन डॉलर) का खर्च आएगा।
विज्ञापन
नासा का लूसी अभियान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पति ग्रह की कक्षा में मौजूद हजारों क्षुद्रग्रहों के साथ सात ट्रोजन क्षुद्रग्रहों के अध्ययन के लिए नासा ने शनिवार को लूसी नाम के अंतरिक्ष यान को रवाना किया। बृहस्पति की कक्षा में मौजूद ये रहस्यमय क्षुद्रग्रह सौर मंडल के निर्माण की गुत्थियों को सुलझाने में मददगार हो सकते हैं, क्योंकि ये ग्रहों के निर्माण के बाद बचे अवशेषों का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


एटलस-5 रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में भेजा गया यह यान 12 वर्ष तक सक्रिय रहते हुए करीब 6.3 अरब किलोमीटर की यात्रा करेगा। इस पूरे अभियान में 73 अरब रुपये (981 मिलियन डॉलर) का खर्च आएगा।

पहला लक्ष्य : ट्रोजन क्षुद्रग्रहों का अध्ययन। इन्हें ट्रोजन इसलिए बोला जाता है, क्योंकि ये बृहस्पति के आगे-पीछे छिपकर सूर्य की परिक्रमा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प

  • इसका नाम इथियोपिया में मिले करीब 32 लाख वर्ष पुराने इंसानी कंकाल के नाम पर रखा गया है। तब कंकाल का नाम बीटल्स के गाने 'लूसी इन द स्काई विद डायमंड' के नाम पर रखा गया था। इस गाने के बोल अंतरिक्ष यान में एक पट्टिका पर अंकित किए गए हैं।
  • यान के एक विज्ञान उपकरण के लिए हीरे से बनी एक डिस्क भी लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें