फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: काबुल धमाकों ने सीआईए की योजना पर फेरा पानी, फिर से आतंकरोधी मिशन का किया रुख 

Tue, 31 Aug 2021 08:23 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस

सार

  • सैन्य वापसी के बाद साइबर हमलों पर ज्यादा ध्यान देने की सोच रही थी एजेंसी
  • अफगानिस्तान से उभरने वाले खतरों से निपटने की रणनीति बनाने में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
US Flag - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान से वापसी के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए आतंकरोधी अभियानों के बजाय रूस-चीन जैसे देशों के साइबर हमलों पर ध्यान केंद्रित करने की योजना में थी। पर काबुल धमाकों ने इस पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन


खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी के लंबे समय तक जटिल आतंकवादी मिशनों का रुख करने के आसार बढ़ गए हैं। उनका कहना है अधिकारी अफगानिस्तान से उभरने वाले खतरों से निपटने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसके लिए मध्य एशिया में नए बेस बनाने के लिए मंथन हो रहा है।

यह सोचा जा रहा है कि सैन्य और कूटनीतिक मौजूदगी के बिना गुप्तचर अधिकारी किस तरह संपर्क सूत्रों का तंत्र चला सकते हैं। यह योजना भी है कि अफगानिस्तान व आसपास के क्षेत्रों में कहां से ड्रोन स्ट्राइक हो सकती है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी का कहना है सीआईए का अफगानिस्तान में बिना सेना के आगे कोई भी मिशन बहुत छोटा होगा। जिसमें वांटेड आतंकी गुटों का पता लगाकर हमले किए जाएंगे। यह हमले अफगानिस्तान के बाहर से भी किए जा सकते हैं।

जमीनी नेटवर्क हुआ कमजोर 
हालांकि, सीआईए के लिए ऐसे मिशन काफी चुनौतीपूर्ण होंगे। क्योंकि अमेरिकी वापसी से उसका जमीनी नेटवर्क काफी कमजोर हो गया है। वहीं पाकिस्तान जैसे है अविश्वसनीय सहयोगी से भी निपटना होगा। जिसके दोहरे रवैये से जूझते हुए अमेरिकी अधिकारी हताश हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें