इस ड्रोन का
एम शब्द अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के कई कामों में महारत को दर्शाता है।
क्यू का मतलब रिमोट द्वारा नियंत्रित एयरक्राफ्ट (ड्रोन) है। वहीं
9 अंक का मतलब रिमोट द्वारा नियंत्रित एयरक्राफ्ट का नौंवा संस्करण है।
जानें मिसाइल और कैमरे से लैस इस ड्रोन की क्या हैं खासियतें
- यह ड्रोन रेकी करने या हवाई हमले करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- यह चलित लक्ष्यों (मूवेबल टारगेट) पर हमला कर सकता है।
- एमक्यू-9 रीपर ड्रोन में एक टारगेटिंग सिस्टम लगा हुआ है जिसमें विजुअल सेंसर मौजूद है।
- यह ड्रोन हथियारों के साथ चार लेजर गाइडेड एयर टू ग्राउंड हेलफायर मिसाइलों से लैस है। जो सटीक निशाना लगाता है और आस-पास बहुत कम क्षति करता है।
- इस ड्रोन में दो लोग (पायलट और वरिष्ठ पायलट) बैठ सकते हैं।
- यह अपने साथ अधिकतम 4,760 किलो का वजन लेकर उड़ सकता है।
- यह 50,000 की फीट पर उड़ान भरने में सक्षम है।
- ड्रोन में 2,200 लीटर ईंधन ले जाने की क्षमता है।
- ड्रोन की गति 230 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
- यह अपने साथ 1,701 किलो का पेलोड ले जा सकता है।
- इसकी रेंज 1,150 मील है।
- ड्रोन का निर्माण जनरल एटॉमिक्स एस्ट्रोनॉटिकल सिस्टम्स ने किया है।
- एक ड्रोन की लागत 64.2 मिलियन यानी छह करोड़ 42 लाख रुपये है।